• Fri. Nov 6th, 2026

खो-खो व मलखम्ब के विजेताओं को महापौर पटेल ने किया पुरस्कृत

BySurendra Jain

Dec 22, 2022

खबर पक्की, 22 दिसंबर, रतलाम। नगर निगम द्वारा आयोजित ग्यारह दिवसीय त्रिवेणी मेले में खेल भावना को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से त्रिवेणी मेला क्षेत्र में 21 से 22 दिसम्बर तक आयोजित खो-खो व मलखम्ब प्रतियोगिता के विजेताओं को महापौर प्रहलाद पटेल, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य विशाल शर्मा, महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी, प्रतियोगिता संयोजक अनुज शर्मा, आर.सी. तिवारी ने ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि के चेक से पुरस्कृत किया। बालक वर्ग खो-खो में जैन विद्या निकेतन विजेता, जैन बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उपविजेता रहे। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दिव्य ओसवाल, बालिका वर्ग सांईश्री इन्टरनेशनल स्कूल विजेता व श्री जैन विद्या निकेतन उपविजेता रहे तथा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पलक राठौड़ चुनी गई।
खो-खो प्रतियोगिता के अन्तर्गत सबजूनियर (बालिका) वर्ग में डिम्पल पिता गोविन्द शर्मा ने प्रथम, कशिश पिता बबलू जायसवाल द्वितीय, श्रद्धा पिता युवराज जाटव तृतीय, जूनियर (बालिका) वर्ग में माया पिता बाबूसिंह प्रथम, हिना- हरीश डागर द्वितीय, रूपांजली पिता मंगलेश मंडोरा तृतीय, सीनियर (बालिका) वर्ग में रैना पिता गोविन्द शर्मा प्रथम, एकता पिता राजेश सोलंकी व गुड्डी पिता किशोरलाल नायक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मलखम्ब प्रतियोगिता में सबजूनियर (बालक) वर्ग में अंश सोलंकी प्रथम, लव सिंघल द्वितीय, कुश सिंघल तृतीय, जूनियर (बालक) में पुनित पांचाल प्रथम, तनवेश नागौरा द्वितीय, सौम्य पवांर तृतीय, सीनियर (बालक) वर्ग में योगेश पाल प्रथम, यज्ञनेश व्यास द्वितीय व अभिषेक पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका दुर्गाशंकर मोयल, हार्दिक कुरवारा, प्रदीप पवांर, हितेश बिलवानिया, कृष्णा प्रजापति, बुलबुल प्रजापति, रोहित भट्ट, सेजल बंजारा, प्रियांशी गोली व हर्ष व्यास तथा मलखम्ब प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका ओमप्रकाश त्रिवेदी, जितेन्द्र धूलिया, जितेन्द्र राणावत व शेखर ने निभाई।

error: Content is protected !!