• Sat. Nov 7th, 2026

भारत सरकार कोरोना को लेकर चेतावनी जारी कर रही है और मध्य प्रदेश सरकार इन्वेस्टमेंट के लिए अप्रवासी भारतीय सम्मेलन आयोजित कर रही है

BySurendra Jain

Dec 22, 2022

खबर पक्की, 22 दिसंबर, नई दिल्ली। एक तरफ भारत सरकार कोरोना की चिंता कर रही है और उसके लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को कोरोना के नियमों के तहत संचालित करने का और नहीं कर सकते तो वह अपने का लेटर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री लिख रहे हैं वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश सरकार अप्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन इंदौर में जनवरी में करने जा रही है जिसके लिए 80 देशों के अप्रवासी भारतीयों को निमंत्रण भेजे गए हैं जिसमें से 52 देशों की स्वीकृति आ गई है। इसमें 4000 विदेशी उद्योगपति शामिल होंगे और 1500 स्थानीय उद्योगपति शामिल होंगे। आपको याद हो तो अहमदाबाद में 2020 के मार्च महीने में नमस्ते ट्रंप का आयोजन हुआ था और उसके बाद भयानक कोरोना लहर चली थी और उसका कारण नमस्ते ट्रंप के आयोजन को बताया जा रहा था जिसमें भारी तादाद में विदेशी आए थे। अब जबकि पुन: भारत सरकार कोरोना को लेकर चेतावनी जारी कर रही है तो क्या मध्यप्रदेश सरकार उस चेतावनी के मद्देनजर प्रदेश और देश की जनता को कोरोना के कहर से बचाने के लिए इस आयोजन को स्थगित करेगी यह सवाल विचार योग्य है। बताया जाता है कि इस आयोजन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अनेक मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है।

error: Content is protected !!