• Sat. Nov 7th, 2026

भाई महेंद्र गादिया की असमय मौत के जिम्मेदार हम सभी हैं और इस अपराधिक लापरवाही का हमें आत्म अवलोकन करना चाहिए

BySurendra Jain

Dec 18, 2022

खबर पक्की :18 दिसंबर रतलाम, भाई श्री महेंद्र गादिया की असमय मृत्यु ने हर एक को शख्स को सकते में डाल दिया है। आज उनकी शव यात्रा में हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए और त्रिवेणी श्मशान घाट पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सेवा कार्य और उनसे जुड़े संस्मरण याद किए गए लेकिन भाई महेंद्र गादिया की असमय मौत के जिम्मेदार जितने वे स्वयं थे उससे कहीं ज्यादा जिम्मेदार उनसे जुड़े हुए लोग उनके परिजन उनके मित्र और समाज का वह प्रत्येक व्यक्ति भी जिम्मेदार है जो उनकी बीमारी से वाकिफ था और उसके बावजूद जितनी चिंता वह समाज के दुखी और पीड़ित लोगों के लिए करते थे उसका 10% भी चिंता हमने उनकी की होती तो आज वह हमारे बीच होते। उनको दो हजार 14 में कार्डियक अरेस्ट हुआ था और रतलाम हॉस्पिटल में डॉक्टर वाधवानी जी ने उनका इलाज किया था उसके बाद उन्हें अहमदाबाद ले जाया गया था। उसके बाद 2018 में भी उनको प्रॉब्लम हुई थी। और अभी पिछले महीने ही डॉ अनिल जैन उन्हें तुरंत एंजियोग्राफी करवाने की सलाह दी थी और वह अहमदाबाद गए भी थे लेकिन हार्टबीट तेज होने से उस वक्त एंजियोग्राफी नहीं करवा पाए थे। और उन्होंने उसको टाल दिया और फिर रतलाम आ गए आज के अखबार में हिम्मत कोठारी जी के हवाले से पढ़ा कि उनको परसों से प्रॉब्लम हो रही थी कल रैली के पहले भी उन्हें सुबह से ही दिक्कत हो रही थी और खूब पसीना आ रहा था रैली के दरमियान भी उन्हें चलने फिरने में दिक्कत आ रही थी और उन्होंने आधा सफर पैदल और आधा सफर किसी की गाड़ी पर किया। उनके जानने पहचानने वाले उनके परिजनों और मित्रों को सब को जब पता था कि उन्हें दिल की प्रॉब्लम है और अखबार के माध्यम से भी जब पता चला कि उन्हें प्रॉब्लम हो रही थी तो क्यों नहीं उन्हें जबरदस्ती इलाज के लिए आग्रह किया गया। समाज के प्रत्येक दुखी दर्द के लिए प्रत्येक क्षण तत्पर रहने वाले भाई महेंद्र की हमने थोड़ी भी चिंता की होती तो वह आज भी हमारे बीच मौजूद होते। इतने लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की लेकिन किसी भी एक व्यक्ति ने भी इतनी घोर अपराधिक लापरवाही का जिक्र तक नहीं किया। जब तक हम समाज के लोग अपनी चिंता करने वालों की चिंता नहीं करेंगे तब तक हम भाई महेंद्र गादिया जैसे लोगों को खोते रहेंगे। उनकी मौत के गुनाहगार हम सभी हैं। खबर पक्की ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनके परिवार को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और भाई महेंद्र को अपने श्री चरणों में स्थान दे ओम शांति ओम शांति।

error: Content is protected !!