• Sat. Nov 7th, 2026

रतलाम कला मंच द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ज्ञानश्री का भव्य शुभारंभ

BySurendra Jain

Dec 18, 2022

खबर पक्की, 18 दिसंबर, रतलाम। नगर की सुप्रसिद्ध संस्था रतलाम कला मंच द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान स्पर्धा ज्ञान श्री का शुभारंभ एवं प्रश्नपत्र का विमोचन टी आई टी रोड स्थित सनशाइन हायर सेकंडरी स्कूल में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ सुलोचना शर्मा, समाजसेवी डॉ गोपाल जोशी,स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर आयुष शर्मा, रतलाम कला मंच संस्थापक राजेन्द्र चतुर्वेदी एवं संस्था सदस्यों द्वारा किया गया। सैलाना रोड स्थित सेफायर हायर सेकंडरी स्कूल में समाजसेवी श्रीमती अदिति दवेसर, स्कूल डायरेक्टर सुमित मेसी, स्कूल प्राचार्य श्रीमती शिल्पिका मेसी, संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र चतुर्वेदी, सामाजिक कार्यकर्ता अनुराग लोखंडे, शरद चतुर्वेदी एवं कला मंच सदस्यों द्वारा सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत श्रीमती किरण उपाध्याय, अजय चौहान,श्रीमती रुपाली तबकडे, सुनील शर्मा, सोनिया गोयल, शीतल पांचाल एवं रुद्राक्ष दवेसर द्वारा किया गया।
राजेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा संस्था एवं प्रतियोगिता सम्बंधित जानकारी प्रदान की गई और आज के समय मे सामान्य ज्ञान के महत्व को बताया।
शिक्षाविद डॉ सुलोचना शर्मा ने अपने उदबोधन में संस्था के प्रयासों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए प्रतियोगियों को शुभकामनाएं प्रदान की ओर सामान्य ज्ञान के माध्यम से जीवन मे सफलता अर्जित करने का आशीर्वाद दिया।
समाजसेवी श्रीमती अदिति दवेसर ने इस अवसर पर प्रतियोगियों को जीवन मे सफलता हेतु कठिन परिश्रम करने और अपने विषयों के अतिरिक्त सामान्य ज्ञान की भी जानकारी आवश्यक रूप से रखने की बात कही।
जैसा कि सर्वविदित है सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जूनियर ओर सीनियर दो ग्रुप्स में आयोजित की जा रही है जिसमे दोनों ग्रुप में प्रथम द्वितीय तृतीय के अतिरिक्त 3-3 सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे तथा दोनों ग्रुप के सर्वश्रेठ प्रतियोगी को रतलाम के ज्ञान श्री की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन शरद चतुर्वेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में प्रतियोगी,पालकगण, विद्यालय स्टाफ एवं संस्था पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!