• Sat. Nov 7th, 2026

चंद सेंकड में जमीन से मलखंब के पोल पर चढ़ गए खिलाड़ी, खेल चेतना मेला के प्रशिक्षण शिविर में लगातार बढ़ रही खिलाडिय़ों की संख्या

BySurendra Jain

Dec 6, 2022

खबर पक्की, 6 दिसंबर, रतलाम। विरियाखेड़ी स्थित संतकंवर राम नगर के क्रीड़ा केंद्र पर मलखंब के खिलाडिय़ों की संख्या शिविर के दूसरे ही दिन दोगुनी हो गई। यहां मलखंब के नन्हे खिलाड़ी एक से बढ़कर एक करतब दिखाते नजर आए। इन खिलाडिय़ों के जोश और उत्साह को देख हर किस के मुंह से वाह-वाह निकल रहा था। दरअसल मलखंब में कब जमीन पर खड़े नन्हे खिलाड़ी पोल पर चढ़ जाते कोई समझ भी नहीं पा रहा था।
मलखंब के खिलाडिय़ों की फूर्ती और उनके बेलेंस को बनाए रखने के तौर-तरीके खेल संयोजक और कोच जितेंद्र धुलिया और पवन सिंघल ने बताए। क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला के प्रशिक्षण शिविर में बीते पांच दिनों में खिलाडिय़ों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। खेल मैदानों पर प्रशिक्षण के लिए पहुंच रहे खिलाडिय़ों के खेल को निखारने का काम खेल संयोजक और कोच कर रहे है, जिससे कि जब स्पर्धा की शुरूआत हो और खिलाड़ी मैदान में उतरे तो बिलकुल तराशे हुए नजर आए। इसी कारण से इनको तराशने का काम खेल मैदान पर सुबह-शाम कोच कर रहे है। शहर के विभिन्न मैदानों पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर की स्थिति का जायजा लेने के लिए खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन और क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा मैदानों पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा भी ले रहे है।

error: Content is protected !!