• Sat. Nov 7th, 2026

लोन चुका देने के बाद भी खसरे में से प्रविष्टि हटाने के लिए पैसे की मांग कृषक द्वारा पुलिस में शिकायत

BySurendra Jain

Dec 7, 2022

खबर पक्की :7 दिसंबर रतलाम, केंद्र और राज्य सरकार कितने ही सुशासन के दावे करें पर कुशासन है कि खत्म होने का नाम नहीं लेता। कुशासन और भ्रष्टाचार का यह मामला ग्राम धराड़ की एसबीआई शाखा से संबंधित है कृषक मोहनलाल पिता अंबाराम जाति बलाई निवासी ग्राम धराड़ ने इस शाखा से 463000, और 506000 का केसीसी लोन 2016 में लिया था जिसके पेटे सर्वे नंबर 1951 बटा 1 बटा दो वह सर्वे नंबर 1951 बटा 2 बटा दो बंधक रखा था उक्त संपूर्ण लोन मय ब्याज के किसान द्वारा 2021 में चुका दिया गया और इसके बदले में बैंक ने नो डयूज़ भी दे दिया और किसान की पावती पर भी अकाउंट क्लोज कर दिया किसान द्वारा बैंक से नोड्यूज प्रमाण पत्र लेने के बाद उक्त जमीन में से डेढ़ डेढ़ बीघा जमीन अर्थात कुल 3 बीघा जमीन शीतल पति किशोर पाटीदार ग्राम धराड़ को बेच दी गई। किंतु किसान को no dues देने के बाद भी बैंक के द्वारा तहसील से जुड़ा किसानों से संबंधित जमीन के सॉफ्टवेयर में खसरे में से नोड्यूज के आधार पर अपडेशन नहीं किया गया और बंधक यथावत रखा गया जिसके कारण नामांतरण होने के पश्चात भी शीतल पति किशोर पाटीदार के राजस्व रिकॉर्ड में उक्त लोन को दिखाया जा रहा है। जब के विक्रेता कृषक मोहनलाल व क्रेता कृषक शीतल पाटीदार द्वारा कई महीनों से बैंक में चक्कर लगाए जा रहे हैं और विनती की जा रही है कि उक्त खसरे में से गलत प्रविष्टि को हटाया जाए किंतु धराड़ शाखा के बैंक मैनेजर जितेंद्र Shaurya द्वारा गलत आर्थिक लाभ लेने के उद्देश्य से खसरे में से उक्त प्रविष्टि को नहीं हटाया जा रहा है जिसकी शिकायत कृषक द्वारा पुलिस में भी की गई है। कृषक ने बताया कि शीतल पाटीदार का खाता एसबीआई की धराड़ शाखा में नहीं है ना कोई उस पर लोन बाकी है उसके बावजूद बैंक द्वारा जबरन उसके खसरे में उक्त उक्त लोन प्रविष्टि को दर्शाया जा रहा है। और प्रविष्टि को हटाने के लिए पैसे की मांग की जा रही है उक्त आरोप कृषक द्वारा लगाया गया। किसान का कहना भी सही है जब बैंक के नोड्यूज के आधार पर रजिस्ट्री नामांतरण हो गया है उसके पश्चात भी उसके खाते में लोन दिखाना बैंक की धोखाधड़ी है। किसान ने बताया कि अगर पुलिस नोड्यूज के आधार पर प्रविष्टि को हटवा देती है तो ठीक है नहीं तो वह बैंकिंग लोकपाल को और सीबीआई को भी कल इसकी शिकायत करेगा।

error: Content is protected !!