• Sat. Nov 7th, 2026

सातरुंडा में अतिक्रमण हटाओ मुहिम जारी सरकारी अमले को जेब में रखने की बात करने वालों का अतिक्रमण भी टूटेगा

BySurendra Jain

Dec 6, 2022

खबर पक्की : 6 दिसंबर रतलाम, 7 व्यक्तियों की मृत्यु के बाद रतलाम लेबड़ फोर लेन पर स्थित सत्रुंडा चौराहे पर अतिक्रमण हटाने की मुहिम आज दूसरे दिन भी जारी है एसपी अभिषेक तिवारी कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और तमाम राजस्व और पुलिस के अधिकारी एमपीआरडीसी के अधिकारी मौके पर मौजूद है। कलेक्टर ने बगैर किसी भेदभाव के राजस्व अमले को एमपीआरडीसी के सहयोग के साथ और पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए मेन सत्रुंडा चौराहे पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष परमेश मईड़ा संतोष जायसवाल अंतिम जायसवाल ने पक्का निर्माण कर फोरलेन किनारे तक अतिक्रमण कर रखा है उसको भी राजस्व अमले द्वारा चिन्हित किया गया। बताया जाता है कि 12 साल से उक्त अतिक्रमण है और हर बार कार्रवाई होने को होती है लेकिन येन केन प्रकारेण राजस्व अमले को जेब में रखने की बात कहकर अतिक्रमण करता पूरे सत्रुंडा में शेखी बघारना के लिए चर्चित है लेकिन इतने लोगों की मौत के बाद कलेक्टर की और एसपी की सजगता और सक्रियता से यह अतिक्रमण भी हटना सुनिश्चित हुआ है और इसके लिए पूरे सत्रुंडा ग्राम के नागरिक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

error: Content is protected !!