• Sat. Nov 7th, 2026

दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए कलेक्टर पहुंचे सातरुण्डा विधायक श्री मकवाना एवं एस.पी. के साथ किया निरीक्षण

BySurendra Jain

Dec 5, 2022

खबर पक्की, रतलाम 5 दिसंबर 2022/ दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी सोमवार शाम विधायक श्री दिलीप मकवाना एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी के साथ सातरुण्डा चौराहे पर पहुंचे। विस्तृत निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने दुर्घटनाओं में सहायक बनने वाली कई दुकानों के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। विधायक के साथ चर्चा करते हुए कलेक्टर ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए व्यापक कार्य योजना तैयार की। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री अनुरागसिंह, एम.पी.आर.डी.सी. के जिला प्रबंधक श्री अतुल मूले भी उपस्थित थे।

इस दौरान कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सातरुण्डा चौराहे पर डिवाईडर को लम्बाई में आगे बढाने, चौराहे पर आईलेण्ड को तोडकर छोटा करने, बस स्टैण्ड का स्थान बदलने, रोड पर खम्भे, पेड इत्यादि बाधाएं हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरु कर दिया गया। जिन दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानें आगे बढा ली गई है, उन्हें पीछे किया जा रहा है। आगे बढा लिए ओटले तोडे जा रहे हैं। दुकानों के ऊपर लगे शेड हटाए जा रहे हैं। रोड पर आवश्यक स्थानों पर रेलिंग लगाई जाएगी। दुर्घटना रोकने के लिए आवश्यक टर्न बनाए जाएंगे। बडे आकार के डिवाईडर लगेंगे। इसके अलावा रतलाम की ओर से जाने में दो बडे स्पीड ब्रेकर रोड पर बना दिए गए हैं।

इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि सातरुण्डा चौराहे पर दुर्घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए जो भी जरुरी कार्य होगा, किया जाएगा। मौजूद विधायक श्री दिलीप मकवाना ने सातरुण्डा चौराहे पर दुर्घटना रोकने के उपायों के तहत विभिन्न निर्माणों हेतु अपनी विधायक निधि से राशि देने की घोषणा की।

error: Content is protected !!