• Sat. Nov 7th, 2026

दुर्घटना स्थल पर कलेक्टर एसपी की तेजी व तत्परता व कलेक्टर द्वारा रोते बच्चे को गोद में उठाकर चुप कराना लोगों के मन को छु गया तस्वीर हो रही वायरल

BySurendra Jain

Dec 4, 2022

खबर पक्की, 4 दिसंबर, रतलाम। सातरुंडा चौराहे पर हुए दुर्घटना की खबर मिलते ही कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी अभिषेक तिवारी जिस शीघ्रता से मौके पर पहुंचे। और जिस तत्परता से उन्होंने घायलों को तुरंत गाड़ी बुलवा कर अस्पताल भिजवाया और रोते हुए एक बच्चे को कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने अपनी गोद में उठाकर चुप करवाया वह प्रशंसा व सराहना के काबिल है। कलेक्टर के इस मानवीय चेहरे को देख वहां उपस्थित सभी लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। कलेक्टर ने तुरंत बच्चे को और परिवार को साज संभाल वह उचित देखरेख के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। गोद में उठाते हुए बच्चे को चुप कराने का वह दृश्य वहां उपस्थित राजेंद्र पाटीदार ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और कलेक्टर की मानवीयता से ओतप्रोत यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

error: Content is protected !!