खबर पक्की, 4 दिसंबर, रतलाम। 8 जनवरी सर्व समाज द्वारा 21 सूत्री मांगों को लेकर भोपाल में होने वाले महा जन आंदोलन को लेकर टीम जीवन सिंह शेरपुर करणी सेना परिवार द्वारा आज गांव धराड़ से सातरुंडा स्थित माताजी मंदिर तक पैदल पदयात्रा प्रारंभ की गई जिसमे सर्व समाज के युवा शामिल हुआ 21 सूत्री मांगों को लेकर होने वाले आंदोलन में सर्व समाज का अपार सहयोग प्राप्त हो रहा है । पद यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया । करणी सेना परिवार के यादवेंद्र सिंह जी तोमर ने सर्व समाज को इस आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया । पदयात्रा प्रारंभ होने पर जगह-जगह से युवा लोग इस यात्रा में शामिल होते हुए सात रूंडा माताजी पहुंचे ।

