• Fri. Nov 6th, 2026

सातरुंडा चौराहा बना मौत का चौराहा 70-70 फिट अतिक्रमण होने के कारण फोर लाइन के एकदम नजदीक वाहनों का इंतजार करते 5 की मौत 7 घायल

BySurendra Jain

Dec 4, 2022

खबर पक्की, 4 दिसंबर, रतलाम। सातरुंडा चौराहे पर एक हदय विदारक दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई और 7 घायल हो गए। रतलाम से 27 किलोमीटर दूर कोई दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल भिजवाया। ज्ञातव्य है कि कलेक्टर द्वारा जिले के सभी ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किए जाने के लिए कई महीनों पूर्व आदेश निकाला था किंतु अभी तक सत्रुंडा चौराहा जिस पर 70, 70 फीट अतिक्रमण कर लिया है क्या ब्लैक स्पॉट से अतिक्रमण नहीं हटने के कारण फोर लाइन के एकदम नजदीक लोगों को वाहनों के इंतजार के लिए खड़ा होना पड़ता है और इसी कारण यह दुर्घटना हुई। अगर प्रशासन ने समय रहते ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए जाने के बाद अतिक्रमण को हटा दिया जाता तो शायद दुर्घटना को टाला जा सकता था। उम्मीदें इतनी मौत और इतने घायल होने के बाद प्रशासन जागेगा और शहर में की जा रही अतिक्रमण की मुहिम हाईवे पर भी चलेगी।

error: Content is protected !!