खबर पक्की, 4 दिसंबर, बडऩगर। गीता भवन न्यास समिति बडऩगर द्वारा 209 वाँ सफल नेत्रदान रतलाम में दिनांक 03/12/2022 शनिवार को करवाया गया। स्व. श्रीमान रितेष शाह पिता श्री महेष कुमार शाह उम्र 47 वर्ष, 32 जैन कॉलोनी रतलाम का स्वर्गवास होने पर उनके पुत्र यष शाह ने पिताजी के नैत्रदान की इच्छा जाहिर करते हुए श्री शैलेन्द्र अग्रवाल रस्सीवाला, सौरभ गेलड़ा अभीभाषक रतलाम को सुचित किया व उनके द्वारा गीता भवन के ट्रस्टी, नैत्रदान एवं देहदान प्रभारी डॉ. जी.एल. ददरवाल (कुमावत) को सुचित किया गया, सुचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम अरविन्द सोनी बडऩगर, हेमन्त मुणत रतलाम के सहयोग से सफल नैत्रदान करवाया गया उक्त प्रक्रिया को रात्री 09:30 पर पुर्ण किया गया। संस्था अध्यक्ष हरिकिषन मेलवाणी ने कृतज्ञता प्रकट करते हुए शाह परिवार रतलाम को धन्यवाद व्यक्त किया। उक्त जानकारी सुभाष गुप्ता ने दी।
