• Sat. Nov 7th, 2026

खाद्य एवम् औषधी प्रशासन द्वारा एक क्विंटल नकली घी जब्त

BySurendra Jain

Nov 28, 2022

खबर पक्की, 28 नवंबर, रतलाम। खाद्य एवम् औषधी प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा की सक्रियता से एक क्विंटल नकली घी जब्त किया गया। सूचना के आधार पर बताए गए स्थान की खाद्य सुरक्षा अधिकारी जमरा द्वारा मुखबिर के साथ पिछले पन्द्रह दिनों से निगरानी रखी जा रही थी।
मुखबिर सूचना की पुष्टी होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी जमरा डीडी नगर थाना पुलिस के साथ दीनदयाल नगर स्थित मनीष व्यास कैटरर के घर पर रविवार को देर रात 9.30 बजे छापामार कर प्रथम दृष्टया घी की गुणवत्ता संदेहास्पद होने से एक क्विंटल घी मूल्य 30900 रूपये का जप्त कर नमूने लिए गए। जिन्हें जांच हेतु राज्य खाद्य परिक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया। जांच रिर्पोट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमनुसार कार्यवाही की जायेगी। पूछताछ करने पर मनीष व्यास द्वारा बताया कि शादी पार्टी में खाना बनाने का काम करता हूं तथा डिमांड के आधार पर एक-दो डिब्बे विक्रय करना बताया। मनीष ने बताया कि दोस्त की शादी में उपयोग के लिए आज ही घी मंगवाया था। मौके पर क्रय संबंधी कोई बिल या वारंटी नहीं प्रस्तुत नहीं किया गया तथा पूछने पर कि घी कहाँ से लाया इसके बारे में उनके द्वारा जानकारी नहीं दी गई।

error: Content is protected !!