• Sat. Nov 7th, 2026

शिल्प और शिल्पकार के उत्थान का बेहतर प्रयास, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने देखी हस्तशिल्प प्रदर्शनी

BySurendra Jain

Nov 28, 2022

खबर पक्की, 28 नवंबर, रतलाम। संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प हथकरघा विकास निगम का प्रयास सदैव सराहनीय रहा है। सरकार ने भी इस दिशा में खूब काम किया है। रतलाम के नागरिकों की कला के प्रति रुझान की रुचि प्रेरणादायक है। यह बात कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने रोटरी क्लब अजंता टॉकीज रोड में चल रही हस्तशिल्प एवं हाथ करघा विकास प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि विभिन्न कला में पारंगत इन कलाकारों को एक स्थान देने से कलाकारों को तो बाजार मिलता ही है साथ ही कला के प्रति अपनी रुचि रखने वाले विभिन्न परिवारों को भी एसी कलात्मक सामग्रियां एक ही स्थान पर मिल जाती है। उन्होंने कहा कि हाथ से किया जाने वाला कार्य काफी परिश्रम वाला होता है और इसकी परख करने वाले कीमत से कोई समझौता नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि हस्तनिर्मित इन वस्तुओं में कलाकार की भावना काफी महत्वपूर्ण होती है। हर शरीर को स्वास्थ्य, हर घर को समृद्धि और हर हाथ को काम देने की उनकी भावना उत्कृष्ट कोटी की होती है। इसलिए हमें शिल्प कला के इन कलाकारों को प्रोत्साहन देना चाहिए।
श्री सूर्यवंशी ने कहा कि रतलाम में हस्तशिल्प मेले का आयोजन उत्सव जैसा माहौल बना देता है। विभिन्न शहरों प्रांतों से आए लोग अपनी कला प्रस्तुत करते हैं और उसका आदर हमारे रतलाम के कलाप्रेमी करते हैं। यह हमारे लिए सम्मान और गौरव की बात है। इस मौके पर जिला जनसंपर्क अधिकारी रतलाम ने भी शिल्पियों की कला को प्रोत्साहन दिया। मेला प्रभारी दिलीप सोनी ने कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का समस्त शिल्पियों के साथ स्वागत किया और समस्त शिल्पियों से कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की भेंट कराई। उन्होंने बताया यह मेला प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक आमजन के लिए खुला है।

error: Content is protected !!