• Sat. Nov 7th, 2026

रॉयल हॉस्पिटल द्वारा 100 नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का महाअभियान में 29 नवंबर को चिकित्सा शिविर धराड़ में

BySurendra Jain

Nov 28, 2022

खबर पक्की, 28 नवंबर, रतलाम। रॉयल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर, सालाखेड़ी, महू नीमच रोड़ द्वारा, रतलाम की ग्राम पंचायतों एवं रतलाम की बस्तियों में, जहॉं चिकित्सा का अभाव है, वहॉ 100 नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रॉयल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक, मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण करेंगे व परामर्श देगें।
इस महाअभियान की श्रृखंला में अगला शिविर दिनांक 29 नवम्बर 2022, मंगलवार को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक उंकाला राममंदिर के पास, बदनारा बाईपास ग्राम धराड़* में आयोजित किया जा रहा है।
इस आश्य की जानकारी देते हुये हॉस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि कल धराड़ जिला रतलाम के शिविर में डॉं. शमशुलहक, डॉ. सी.पी. जोशी व डॉं. रूकय्या बुरहानी मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण करके, उचित् ईलाज करेंगे।
राजपुरोहितजी ने यह भी बताया कि, मरीजों को जरूरी दवाईयां भी हॉस्पिटल की ओर से नि:शुल्क दी जावेगी। आगंतुकों एवं चिकित्सकों के सहयोग के लिये, शिविर में हॉस्पिटल स्टॉफ भी उपस्थित रहेगा। शिविर में पैथोलॉजी की समस्त जांच के लिये सेम्पल लेने की भी सुविधा रहेगी।

error: Content is protected !!