• Sat. Nov 7th, 2026

खाद्य औषधि प्रशासन के अमले द्वारा आलोट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई

BySurendra Jain

Nov 18, 2022

खबर पक्की, 18 नवंबर, रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर जिले के ताल में खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारियों द्वारा राजस्व अधिकारियों के साथ बड़ी कार्यवाही की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा ने बताया कि शुक्रवार को की गई कार्रवाई में आलोट तहसीलदार श्री पारस मिश्रा, नायब तहसीलदार श्री मुकेश सोनी साथ थे। इस दौरान ताल स्थित सतगुरु नमकीन भंडार पर छापामार कार्यवाही कर सेव तथा कढ़ाई में उपयोग किए गए पाम ऑयल के नमूने लिए गए। नमकीन निर्माण परिसर में अत्यधिक गंदगी और अनियमितता पाए जाने पर सेव निर्माण भट्टी को सील कर दिया गया। खाद्य लाइसेंस आगामी आदेश तक सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद टीम ताल फंटा स्थित श्री श्याम इंटरप्राइजेस पहुंची जहाँ सोयाबीन तेल की पैकिंग की जाती है वहाँ से शुभ ब्रांड का रिफाइंड सोयाबीन तेल एवम खुले रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने लिए गए। इसके बाद लसूडियाखेड़ी स्थित पाटीदार मिल्क प्लांट से मिक्स दूध का नमूना लिया गया।
आलोट में भी कार्रवाई की गई, वहां विभिन्न खाद्य संस्थानों का निरीक्षण कर पुष्करराज कचोरी सेंटर से सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया। कचोरी चटनी खराब पाए जाने पर लगभग 5 किलोग्राम चटनी मौके पर नष्ट कराई। नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए जहां से जांच रिपोर्ट आने खाद्य सुरक्षा एवम मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। अधिकारियों द्वारा संस्थानों को स्वच्छता बनाए रखने एवम गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का निर्माण संग्रहण तथा विक्रय करने के निर्देश दिए गए। जिले में मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई सतत जारी रहेगी।

error: Content is protected !!