• Sat. Nov 7th, 2026

नीमच रतलाम ब्रॉड गेज लाइन दोहरीकरण, संयुक्त सर्वेक्षण सात दिवस में पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर ने बैठक में दिए

BySurendra Jain

Nov 18, 2022

खबर पक्की, 18 नवंबर, रतलाम। नीमच रतलाम ब्रॉडगेज लाइन के दोहरीकरण की रेल परियोजना हेतु भूमि अधिग्रहण के संबंध में एक बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई रेलवे तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने निर्देशित किया कि दोनों विभागों का संयुक्त सर्वेक्षण आगामी 7 दिवस में पूर्ण कर लिया जाए ताकि अधिग्रहित की जाने वाली भूमि की मांग की जा सके बैठक में अपर कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य, जावरा एसडीएम श्री हिमांशु प्रजापति तथा कालूखेड़ा, पिपलोदा, जावरा के तहसीलदार उपस्थित थे।
परियोजना में रतलाम ग्रामीण तथा रतलाम शहर में सर्वेक्षण पूर्ण किया जा चुका है। अब जावरा अनुविभाग क्षेत्र में सर्वेक्षण किया जाना है। जावरा क्षेत्र के माननखेड़ा, ढोढर, लसूडिया नाथी, भैसाना, जावरा, लोहारी तथा बड़ायला 84 में निजी भूमि का सर्वेक्षण किया जाना है। इसके पश्चात चिन्हित भूमि अधिग्रहित की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सर्वेक्षण बारीकी से होगा। माइक्रो सर्वेक्षण में भूमि के अलावा पेड़, निर्माण स्थल तथा अन्य समस्त जानकारी बिंदुवार समाविष्ट की जाकर विस्तृत रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करें।

error: Content is protected !!