• Sat. Nov 7th, 2026

इंदौर में मिला धमकी भरा पत्र मुझे बदनाम करने का षडय़ंत्र : काश्यप

BySurendra Jain

Nov 18, 2022

खबर पक्की, 18 नवंबर, रतलाम। सोश्यल मीडिया से इंदौर में धमकी भरा पत्र मिलने और उसके लिफाफे पर मेरा नाम लिखा होने की जानकारी मिली। ऐसे किसी पत्र से मेरा कोई लेना देना नहीं है। यह मुझे बदनाम करने षडय़ंत्र है।
यह बात शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने मीडिया को जारी बयान में कहीं। उन्होंने बताया कि वे मुंबई प्रवास पर है। सोश्यल मीडिया से इंदौर में धमकी भरा पत्र और उसके लिफाफे पर उनका नाम लिखने के षडय़ंत्र की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल रतलाम एसपी और इंदौर पुलिस कमिश्नर से चर्चा की। श्री काश्यप ने बताया कि उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और तत्काल षडय़ंत्रकारी को पकड़कर उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

error: Content is protected !!