• Sat. Nov 7th, 2026

रतलाम जिला प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन का दीप मिलन समारोह संपन्न। सेव साड़ी सोने के बाद संपत्ति व्यवसाय में भी रतलाम अग्रणी

BySurendra Jain

Oct 31, 2022

खबर पक्की : 31 अक्टूबर रतलाम, सेव साड़ी सोने के साथ संपत्ति व्यवसाय में भी रतलाम का नाम देश भर में अग्रणी है। और इसका पूरा श्रेय रतलाम के प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एवं यहां के क्रेता विक्रेता और निवेशकों को जाता है जो पूरा ईमानदारी से काम करता है। उक्त उदगार रतलाम जिला प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पीपाड़ा ने प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन के एक अर्से बाद हुए दीप मिलन समारोह में व्यक्त किए। कार्यक्रम मैं लाफ्टर शो का भी आयोजन था जिसमें लोकेश झड़िया ब्रजराज सिंह ब्रज हिमांशु आदि कलाकारों ने हंसा हंसा कर लोटपोट किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतलाम विधायक चेतन कश्यप अतिथि हिम्मत कोठारी महापौर प्रह्लाद पटेल पूर्व अध्यक्ष शेखर कासवा चंदू शिवानी जावरा प्रॉपर्टी एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत श्रीमाल सहित शहर के सभी प्रॉपर्टी निवेशक खुर्शीद अनवर अनिल झालानी, इंदर लुणावत, शांतिलाल गांधी एवं एसोसिएशन के बाकिर भाई, जाहिद लाला, राजकमल जैन, मनीष सुरेखा, मयूर गांधी, महेश त्रिपाठी, सुनील चौरड़िया, निलेश सोनी, अशोक भाणावत, हेमंत कोठारी, नंदू जी शर्मा, उपेंद्र राठौड़, मणिलाल गांधी, इंद्र वर्धन, मन्नू शिवानी, सोनू सलूजा, शैलेश पावेचा सहित भारी तादाद में प्रॉपर्टी ब्रोकर से और निवेशक परिवार सहित उपस्थित थे।

error: Content is protected !!