• Sat. Nov 7th, 2026

खूब जमेगा रंग, क्योंकि महापौर है प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के संग। कोई भी गुंडागर्दी करें तो पुलिस से नहीं 98273 51355 पर महापौर से बात कराएं

BySurendra Jain

Oct 31, 2022

खबर पक्की : 31 अक्टूबर रतलाम, आपने ऐसा महापौर चुना है जो किसी से डरता नहीं है। अगर आपको कोई दादा पहलवान गुंडा बदमाश डराये धमकाये और कहे कि 4 प्लाट मेरे रख लीजिए या कब्जा करने की धमकी दे तो आप सीधे कहिए कि 98273 51 35 5 पर बात कर लीजिए उनके इस बात पर उपस्थित लोगों ने ताली बजाकर उसका स्वागत किया उक्त उदगार महापौर प्रह्लाद पटेल ने बड़ बड़ रोड जोधाबाग पर आयोजित रतलाम जिला प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन के दीप मिलन समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने उपस्थित सभी प्रॉपर्टी ब्रोकर निवेशक क्रेता विक्रेताओं को जादूगर कह कर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऊपर मेरे पर बजरंगबली का आशीर्वाद है और नीचे भैया जी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर विधायक चैतन्य कश्यप ने कहां की हम निरंतर रतलाम के चहुमुखी विकास में लगे हुए हैं आप लोगों ने हमारे वरिष्ठ हिम्मत कोठारी जी का भी कार्यकाल देखा है और सात आठ साल से मेरा भी कार्यकाल आप देख रहे हैं बीच के कुछ समय में एक और अन्य कार्यकाल भी देखा है लेकिन उस कार्यकाल की बात करना भी व्यर्थ है और अप्रासंगिक होगा क्योंकि उनके विधायक कार्यकाल को जब कोर्ट ने ही शुन्य घोषित कर दिया है और उन्हें विधायक नहीं माना है तो उनके कार्यकाल की बात करने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि रिंग रोड में लगभग पूर्णता की ओर है इसी तरह 1500 हेक्टेयर में इंडस्ट्रियल झोन का काम भी पूर्णता पर है और इस पर बहुत सारे इंडस्ट्रीज और रोजगार आने की संभावना है। गोल्ड कांप्लेक्स योजना भी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है और वह जल्द मूर्त रूप लेगी। उन्होंने कहा कि हम रतलाम को प्रदेश का अग्रणी शहर बनाना चाहते हैं। नगर विधायक द्वारा पारस सकलेचा के विधायक 10 करने और उनका नाम लेने को अप्रासंगिक बताने पर पारस सकलेचा से भी बात की गई उनका जवाब इस प्रकार था । मेरे विधायक शून्य करने के प्रश्न को लेकर सुप्रीम कोर्ट से स्टे है और सुप्रीम कोर्ट में सरकार और चुनाव आयोग द्वारा जवाब नहीं दिया जा रहा है मुझे सारे लाभ जो विधायक के मिलना चाहिए वह मिल रहे हैं विधायक की पेंशन के लिए मेरे द्वारा अभी तक आवेदन नहीं किया गया इसलिए पेंशन नहीं मिल रही है मैं अपने आपको पूर्व विधायक लिखता हूं अगर वर्तमान विधायक को ऐसा लगता है कि यह गलत है तो उसे चैलेंज करना चाहिए: पूर्व विधायक पारस सकलेचा

error: Content is protected !!