• Sat. Nov 7th, 2026

भोपाल में होगा शहीद हेमू कालानी जन्मशताब्दी वर्ष का समापन

BySurendra Jain

Oct 30, 2022

खबर पक्की, 31 अक्टूबर, रतलाम। अमर शहीद हेमू कालानी जन्मशताब्दी वर्ष का समापन 31 मार्च 2023 को भोपाल में होगा,इस संबंध में भोपाल में बीते रोज भारतीय सिन्धू सभा की प्रदेश स्तरीय वैठक का आयोजन किया गया।
सिन्धु भवन में आयोजित इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुये रतलाम के समाजसेवी भारतीय सिंधू सभा युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद करमचंदानी
ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेवी एवं भारतीय सिन्धू सभा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भगवानदास सबनानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे,प्रदेश भर के विभिन्न शहरों से आए भारतीय सिन्धू सभा के पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आयोजन भव्य और व्यवस्थित हो,इस हेतु हम सभी को अभी से जुटना होगा और चूंकि कार्यक्रम का स्वरूप राष्ट्रीय है, अतः हमें देश भर में प्रवास के माध्यम से समाज को इस कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित करना है इसलिए जल्द से जल्द प्रवास आरंभ कर समाजजन को इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रेरित करना होगा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सभा के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश वाधवानी ने कहा कि जिस प्रकार श्री सबनानी के नेतृत्व में वर्ष 2015 में भोपाल में ही सिन्धू महासम्मेलन का आयोजन सफल हुआ था,युसि प्रकार इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हमे जी जान से जुटना है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गुलाब ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन मध्यप्रदेश की राजधानी में हो रहा है, यह हम सभी का सौभाग्य है और इस कार्यक्रम के माध्यम से अमर शहीद हेमू कालानी के बलिदान की गौरव गाथा हमे युवाओं तक पहुंचानी है, इस लिए अधिकाधिक संख्या में युवा इस कार्यक्रम में शामिल हों।
बैठक में महिला शाखा प्रदेशाध्यक्ष कविता इसरानी,युवा शाखा प्रदेशाध्यक्ष विनोद करमचंदानी सहित भोपाल से राजकुमार वाधवानी, हरीश नागदेव,नानक दादलानी,हरीश विधानी,हरीश चांदवानी,राम आसूदानी,इंदौर से सुरेंद्र लछवानी, सागर से गुरुदिनो नागवानी,छतरपुर से लालचंद लालवानी, श्यामलाल आडवानी,ग्वालियर से राजेश बत्रा, इटारसी से गोपाल सिधवानी, राहुल चेलानी,विदिशा से मनोज पंजवानी,आसनदास इसरानी,छिंदवाड़ा से डॉ. किशन हरजानी,जबलपुर से टिल्लूमल निहचलानी, हरदा से सुनील छाबड़ा,शहडोल से गौतम राज, उज्जैन से गोपाल बलवानी,खंडवा से आकाश आहूजा, मनीष मलानी,प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री महेश ठारवानी ने किया तथा आभार राजकुमार वाधवानी ने व्यक्त किया।

error: Content is protected !!