• Sat. Nov 7th, 2026

क्रेडाई संस्था द्वारा आयोजित प्रतियोगिता ” शुद्व के लिए युद्ध “के परिणाम घोषित –

BySurendra Jain

Oct 7, 2022

खबर पक्की, 7 अक्टूम्बर, रतलाम। क्रेडाई (नागरिक अधिकार एवं लोकतांत्रिक जागरूकता संस्थान) रतलाम द्वारा आम नागरिकों में शुद्ध भोजन के लिए जागरूकता फैलाने एवं उसके लिए उपाय बताने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था प्रतियोगिताओं से 1:30 मिनट की अवधि का वीडियो प्रेषित करने का निवेदन किया गया था

संस्था द्वारा शहर के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का प्रयास किया गया और इसी उद्देश्य से रतलाम के सभी महाविद्यालयों में इसका विशेष रूप से प्रचार प्रसार किया गया संस्था सचिव श्री रवि पिरोदिया द्वारा बताया गया कि संस्था को प्राप्त सभी प्रविष्टियों को निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम स्तर पर प्राप्त जांच कर उसमें से दूसरे स्तर के लिए 17 प्रतियोगिताओं का चयन किया गया और फिर इन 17 प्रतियोगियों में से श्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया
प्रथम पुरस्कार – नगद रू 5000/- सुश्री हर्षिता राठौड़
द्वितीय पुरस्कार नगद रु 3000 /-सुश्री सलोनी पावेचा
तृतीय पुरस्कार नगद रू 2000 /-श्री दिनेश राजपुरोहित

विजेता प्रतियोगिताओं द्वारा शुद्ध भोजन सुनिश्चित करने के लिए रतलाम में एक’ फूड टेस्टिंग लैब ‘की स्थापना होने तथा ‘सुव्यवस्थित सब्जी एवं फल विक्रेता मंडी’ जैसे सुझाव मुख्य रूप से रखें और उनके द्वारा भोजन की अशुद्धता से हो रही बीमारियों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया संस्था द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र दिया जाएगा

संस्था अध्यक्ष श्री संदीप व्यास द्वारा बताया गया घोषित पुरस्कार संस्था के द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रम में प्रदान किए जाएंगे तथा संस्था द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर ऐसी ही जन जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर रूप से किया जाता रहेगा

error: Content is protected !!