• Sat. Nov 7th, 2026

भारतीय सिंधू सभा युवा शाखा रतलाम द्वारा सिंधी समाज का भव्य रंगारंग गरबा रास का आयोजन

BySurendra Jain

Oct 6, 2022

खबर पक्की, 6 अक्टूबर, रतलाम। रतलाम की अग्रणी व सेवा भावी संस्था भारतीय सिंधू सभा रतलाम ( युवा शाखा व महिला शाखा ) के तत्वाधान व बैनर तले ,शहीद हेमू कालाणी ट्रस्ट ,संत कंवरराम ग्रह निर्माण समिति, एवं रामधुनी बहिराणा मंडली के सहयोग से स्थानीय संत कंवरराम सिंधू नगर स्थित श्री गुरु नानक सिंधू भवन में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 9 अक्टूबर राविवार को भव्य गरबारास का आयोजन सिंधी समाज के सदस्यों द्वारा आयोजित किया जायेगा ।
गरबा रास में 2 ग्रुप होंगे प्रत्येक ग्रुप को प्रथम ,द्वितीय, तृतीय ..पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा ।
बेस्ट ड्रेस एवं विशेष पुरस्कार भी प्रदान किये जाएंगे ।
समस्त भाग लेने वालों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिये जाएगें ।
गरबारास आयोजन में सम्मिलित होने की अपील …. विनोद करमचंदानी , राजू मलकानी ,मुरली आवतानी, हीरालाल करमचंदानी,जय टेकचंदानी गिरधारी वरधानी ,चंदन मोतियानी ,राजू परयानी ,काली करमचंदानी , सन्तोष लालवानी ,हरीश करनानी ,श्रीमती डिम्पल भाग्यवानी, नम्रता करनानी ,आशा कुंगवानी ,कविता नैनानी आदि ने की है।

error: Content is protected !!