• Sat. Nov 7th, 2026

हार्टफुलनेस संस्था अध्यक्ष ‘दाजीÓ का विधायक चेतन्य काश्यप ने किया स्वागत, धार जिले के बदनावर में स्थित काश्यप स्वीटनर्स पर पहुंचे थे विश्व मुख्यालय हैदराबाद के अध्यक्ष कमलेश पटेल ‘दाजीÓ

BySurendra Jain

Oct 5, 2022

खबर पक्की, 5 अक्टूबर, रतलाम। हार्टफुलनेस संस्था विश्व मुख्यालय हैदराबाद के अध्यक्ष कमलेश पटेल ”दाजीÓÓ बुधवार को धार जिले के बदनावर पहुंचे। उनके प्रवास की सूचना पर विधायक चेतन्य काश्यप बदनावर पहुंचे और वहां पर श्री काश्यप द्वारा ”दाजीÓÓ का शॉल ओढ़ाकर तथा माला पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस दौरान ”दाजीÓÓ ने विधायक श्री काश्यप के साथ कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा भी की।
”दाजीÓÓ 6 अक्टूबर को रतलाम आएंगे। यहां बरबड़ के समीप श्री रामचंद्र मिशन के आश्रम में उनके द्वारा ध्यान कराया जाएगा। हार्टफुलनेस संस्था मुख्यालय हैदराबाद से देश के 156 देशों में केंद्र संचालित कर रही है। उक्त संस्था हृदय पर आधारित ध्यान का नि:शुल्क प्रशिक्षण देती है। वर्तमान में प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में हार्टफुल कैंपस संचालित किया जा रहा है। संस्था दैनिक गतिविधियों में आने वाले तनाव, क्रोध, भय आदि को हटाने का प्रशिक्षण देती है। इसमें यह भी बताया जाता है कि गृहस्थ जीवन के समय आध्यात्मिक आराधना साधना कैसे करें, दोनों पहलुओं में संतुलन स्थापित कर जीवन में कैसे आगे बढ़े। ”दाजीÓÓ बदनावर में काश्यप स्वीटनर्स के डायरेक्टर राजीव गोरवाड़ा के निवास पर पहुंचे थे। यहीं पर विधायक श्री काश्यप द्वारा उनका स्वागत कर चर्चा की गई। इस दौरान रतलाम से निर्मल लुनिया, मनोहर पोरवाल सहित बड़ी संख्या में शहरवासी ”दाजीÓÓ का स्वागत करने के लिए बदनावर पहुंचे थे।

error: Content is protected !!