खबर पक्की, 3 अक्टूबर, रतलाम । रोटरी क्लब प्राईम रतलाम के पदाधिकारी एवं सदस्य जिला चिकित्सालय रतलाम पहुचे और जिला चिकित्सालय रतलाम कक्ष क्रमांक 3 में तीन बाई पेप मशीन और 2 ऑक्सीजन कंस्ंट्रेटर ( 10 लीटर क्षमता ) सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर को भेंट किए । कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने सामग्री का उचित प्रकार से इंस्टालेशन कराकर प्रशिक्षण प्रदान कर उपयोग की बात कही डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट चैयरमेन शुशील मल्होत्रा इंदौर , पी डी जी अशोक तांतेड़ पी डी जी गजेन्द्र नारंग इंदौर रेडक्रॉस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व रोटरी सेन्ट्रल के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र गादिया व प्राइम पदाधिकारी संस्थापक अध्यक्ष प्रितेश गादिया तत्कालीन अध्यक्ष सौरभ नाहर व सचिव वैभव कटारिया द्वारा सिविल सर्जन डॉ. चंदेलकर को सामग्री भेंट की व संबोधित किया डॉ चन्देलकर ने संस्था का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि प्राप्त सामग्री का जनहित में उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा । संस्था की ओर से वर्तमान अध्यक्ष श्री दीपक भंसाली , पूर्वाध्यक्ष श्री मनोज उपाध्याय , श्री सोरभ छाजेड, नवदीप मूणत, कोषाध्यक्ष सचिव मनोज सिन्गावत श्री विनीत पिपाडा , सदस्य श्री विजय जैन , श्री सरबजीत सिंह , श्रीमती सारथी नारंग श्रीमती रुबी मल्होत्रा एवं अन्य सदस्य तथा जिला चिकित्सालय के आरएमओ डॉ. रवि दिवेकर सी बी राठौड़आदि उपस्थित रहे । आभार सौरभ कटारिया ने व्यक्त किया सौरभ छाजेड़ ने स्वागत किया।

