खबर पक्की, 30 अगस्त, रतलाम। शासकीय कला विज्ञान महाविद्यालय रतलाम में विद्यार्थियों को स्वयं ऑनलाइन कोर्सेज में शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जो कि दिनांक 24, 26 एवं 29 अगस्त को आयोजित की गई I इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को, इन नि:शुल्क कोर्स की जानकारी देना तथा उनको विषय संबंधित कोर्सेस जैसे – पर्सनालिटी डेवलपमेंट, फूड एंड न्यूट्रिशन, ह्यूमन राइट्स से जोड़ना था I कार्यशाला की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ वाय. के. मिश्र ने की, उन्होंने बी.एससी के नवागंतुक विद्यार्थियों को बधाई दी तथा इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हम सभी हमारे कॉलेज के गौरव को बढाने के लिए कृत- संकल्प है I अब NEP-2020 के अनुसार , सभी विज्ञानं विषय का विद्यार्थी अपनी रूचि से दूसरे विषय को भी चयन कर । अपना बहुमुखी विकास कर सकता है I
स्वयं के ऑनलाइन कोर्सेज (MOOCs) में अभिक से अधिक विद्यार्थी जुड़े I इस अभियान के तहत रसायन शास्त्र विभाग में करीब 25 विद्यार्थियों ने , वनस्पति विभाग में 10 तथा राजनीति विभाग में 8-10 विद्यायार्थियों ने एनरोलमेंट किया I इन सभी कोर्सेस की क्लोसिंग डेट ३१ अगस्त 2022 है I
रसायन विभाग प्रमुख डा. निशा जैन ने आभार तथा सञ्चालन लोकल चैप्टर की संयोजक डॉ. मीनल गुप्ता ने किया I इन तीन दिवस में वनस्पति विभाग के डॉ. एस.एल. मुवेल, डॉ. हितेश सांकला, प्रो. सतीश सिंह, डॉ. रश्मि खेदड़ तथा विभाग प्रमुख उपस्थित रहे I राजनीति विभाग में डॉ. मीनल गुप्ता के साथ डॉ. भारती लुणावत, डॉ. श्वेता तिवारी ने विद्यार्थियों को एनरोल कराया तथा करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. स्वाति पाठक तथा इको क्लब अध्यक्ष डॉ माया रानी देवड़ा भी वहां उपस्थित रहे ।
रसायन विभाग से डॉ. कविता ठाकुर , डॉ. रियाज मंसूरी, डॉ. कुलदीप राठौर, प्रो. दिनेश बौरासी, प्रो. मनोज दोहरे, प्रो. विजेन्द्र सोलंकी, डॉ. वन्दना राजावत उपस्थित रहे ।
प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वयं के ऑनलाइन कोर्सेज व उनके इनरोलमेंट करने की प्रोसेस की जानकारी बताई गई ।
आशा ही नहीं, विश्वास है कि विद्यार्थी स्वयं कोर्सेज से जुड़कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाएंगे ।

