खबर पक्की, 31 अगस्त, रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एस.डी.ओ.पी., रतलाम ग्रामीण के द्वारा अवैद्य गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु निर्देश प्राप्त हुए है ।
घटना का विवरण -थाना नामली पुलिस को दिनांक 29.08.2022 के शाम पांच बजे लगभग
आशाराम बापू आश्रम फंटा, नामली रोड़ ग्राम पंचेड़ में हरिओम पिता कन्हैयालाल वर्मा, निवासी-पंचेड़ का एक मोटरसाईकल बुलेट बिना नंबर की जिसके पीछे ठि. P व एक अन्य मोटर साइकल पर VIP चमार लिखा हुआ संदिग्ध अवस्था में मिला । जिससे शंका होने पर पूछताछ करने पर हरिओम वर्मा ने वाहन के दस्तावेज पास में नहीं होकर उक्त बुलेट मोटरसाईकल चोरी की होना एवं लगभग दस माह पूर्व उसके साथी राहुलसिंह पिता भंवरसिंह राजपूत, निवासी-गुडरखेड़ा, तहसील – पिपलौदा के साथ ग्राम सुंदरसी कंजरडेरा, जिला शाजापुर से दो बुलेट मोटरसाईकल 50-50 हजार रूपये में खरीदकर क्षेत्र में उक्त वाहनों से बिंदास होकर घूमना बताया । हरिओम वर्मा के कब्जे से उक्त मो.सा. बुलेट जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया हरिओम के बताये अनुसार उसके साथी राहुलसिंह राजपूत के घर ग्राम गुडरखेड़ा जाकर राहुलसिंह राजपूत के कब्जे से उसके घर के पीछे बाड़े में खड़ी बिना नंबर की चोरी की अन्य मोटरसाईकल बुलेट जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया । जप्त की गई दोनो बुलेट की कीमत लगभग 1.5-1.5 लाख है। पुलिस थाना नामली पर इस्तगासा क्रं. 01/2022, धारा 41(1) (4) 102 जा.फौ. एवं 379 भादवि का पंजीबद्ध होकर विवेचना में है। आरोपीगण हरिओम वर्मा एवं राहुलसिंह राजपूत दोनों को दो दिवस के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया । चोरी की अन्य मोटरसाईकलों की बरामदगी एवं मुख्य आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीम ग्राम सुंदरसी जिला शाजापुर भेजी गयी है ।
सराहनीय भूमिका – उपरोक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी नामली श्रीमती प्रीती कटारे, उनि अशोकसिंह तोमर, सउनि ओमप्रकाश राठौड़, प्र. आर. महेन्द्र सिंह राठौर, प्र. आर. संतोष अग्निहोत्री, प्र.आर.छोटेलाल यादव, प्र. आर. राहुल जाट, आर. नितीन डामोर, आर. कुलदीप व्यास, आर. मनोज मुजाल्दे, आर. मदन भर्रावत, की सराहनीय भूमिका रही ।

