खबर पक्की, 23 अगस्त, रतलाम। दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंटस एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र चत्तर, मंडी युवा व्यापारी संघ अध्यक्ष दिलीप मेहता, संघर्षशील लहसुन एवं प्याज मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष निलेश बाफना ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि रतलाम मंडी के बाहर आए दिन जो दुर्घटना हो रही है जिसमें मंडी के कई व्यापारी , हमाल बंधु एवं किसान भाई भी दुर्घटना का शिकार हुए हैं उस को नियंत्रित करने के लिए मुख्य अनाज मंडी प्रांगण के बाहर एवं सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी प्रांगण के बाहर रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कई बार की गई थी माँग पर प्रशासन द्वारा ध्यान नही देने पर उक्त संघों ने दिनांक 16 अगस्त को मंडी प्रशासन को अवगत कराया था कि अगर 24 अगस्त तक स्पीड ब्रेकर नहीं बने तो 25 अगस्त को रतलाम मंडी के व्यापारी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे और अगर उसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन मंडी बंद की जावेगी इसके बाद मंडी सचिव श्री मुनिया जी ने इसी संदर्भ में जिलाधीश महोदय से व्यक्तिगत मुलाकात कर व्यापारियों की मांग से अवगत कराया स्पीड ब्रेकर के लिए मंडी सचिव महोदय द्वारा एक पत्र कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी को भी लिखा गया जिसपर कलेक्टर महोदय द्वारा E. E. PWD को आदेशित करते हुए तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाने के मंडी समिति के पत्र पर ही निर्देशित किया,कलेक्टर महोदय ने सचिव महोदय को कहा कि व्यापारीगण स्पीड ब्रेकर जैसी छोटी समस्या के लिए हड़ताल ना करे वे शीघ्र ही स्पीड ब्रेकर बनवा देंगे। कलेक्टर महोदय के आश्वासन पर वर्तमान में व्यापारियों ने हड़ताल स्थगित करते हुए बताया कि 15 दिन में सुरक्षा के लिए आवश्यक स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया तो व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर होंगे जिसकी समस्त जवाबदारी मंडी प्रशासन की होगी
