खबर पक्की : 22 अगस्त रतलाम, आज पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुसार जयस द्वारा निवेश क्षेत्र के विरोध को लेकर नेहरू स्टेडियम रतलाम में अपना शक्ति प्रदर्शन किया। हालांकि जो दावे किए गए थे 15, 20 हजार लोगों को लाने के उसको देखते हुए स्टेडियम में मात्र ढाई तीन हजार लोग ही थे। पुलिस सीआईडी द्वारा बताए गइ संख्या भी लगभग इतनी ही है। स्टेडियम में मौजूद भीड़ को कई आदिवासी नेताओं द्वारा संबोधित किया गया। लेकिन खरगोन से आए महेंद्र कन्नौज द्वारा शहर विधायक चैतन्य कश्यप को लेकर जिस अशालीन भाषा का उपयोग किया वह शहर के किसी भी बाशिंदे को यहां तक के चैतन्य कश्यप के घोर विरोधीयों को भी पसंद नहीं आया। मंच से और मीडिया के लोगों से चर्चा करते हुए आदिवासी नेताओं ने शहर विधायक ग्रामीण विधायक और सांसद गुमान सिंह डामोर को घेरने के साथ-साथ विधानसभा तक को घेरने की बात कही।

