खबर पक्की, 30 जुलाई, रतलाम। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के आदेश क्रमांक/335/सा.प्र.वि./2022 रतलाम 29 जुलाई के आदेश अनुसार अपर कलेक्टर अभिषेक गेहलोत ने नगर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण किया।
सोमनाथ झारिया की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने एवं सेवा निवृत्ति निर्धारित होने के कारण प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से अपर कलेक्टर अभिषेक गेहलोत को स्व कार्य के साथ-साथ आगामी आदेश तक आयुक्त नगर पालिक निगम, रतलाम का अतिरिक्त सौंपा गया है।
इस अवसर पर निगम अधिकारी विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास, जी.के. जायवाल, सहायक यंत्री श्याम सोनी, लेखाधिकारी विजय बालोद्रा, स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, उपंयत्री राजेन्द्र मिश्रा, बी.एल. चौधरी, सुहास पंडित, मनीष तिवारी, ब्रजेश कुशवाह, दीक्षा निजामपुरकर, कार्यालय अधीक्षक रामचन्द्र शर्मा, निज सहायक सुभाष गोयल सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

