• Mon. Sep 21st, 2026

बूथ जीता, चुनाव जीता का लक्ष्य भाजपा ने पूरा किया : श्री लुनेरा, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई का पार्टी कार्यालय में स्वागत सम्मान

BySurendra Jain

Jul 29, 2022

खबर पक्की, 29 जुलाई, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी समर्थित लालाबाई शंभुलाल के जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष की लहर दौड़ गई। परिणाम की घोषणा के बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए अम्बेडकर सर्कल पहुंचे और एक दूसरे को जीत की बधाई दी। जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा सहित पार्टी नेताओं ने डॉ.अम्बेडकर को प्रणाम कर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिला पंचायत मे चुनाव सम्पन्न होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष लालाबाई का विजय जूलूस निकाला गया, जो प्रमुख मार्गो से होकर पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचा। यहां जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा के नेतृत्व मे लालाबाई का स्वागत सम्मान किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने इस मौके पर कहा की भाजपा पंचायत एवं निकायों के चुनाव ने बूथ जीता, चुनाव जीता का लक्ष्य लेकर मैदान मे उतरी थी। पंचायत से लेकर जिला स्तर पर भाजपा के प्रतिनिधि निर्वाचित हुए है। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से लक्ष्य प्राप्त किया है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष से पार्टी की रीति-नीति अनुसार पूरे जिले का विकास करने का आव्हान किया।
ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत भाजपा के कार्यकर्ताओं की जीत है। कार्यकर्ताओं ने जी-तोड़ मेहनत कर पंचायत से जिला पंचायत स्तर भाजपा का परचम फहराया है। प्रदेश और केंद्र सरकार की मदद से अब जिले में पंचायती राज संस्थाएं चहुंमुखी विकास करेगी। जिला चुनाव प्रभारी एवं कृषक आयोग के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार ने कहा कि पंचायत चुनाव में कार्यकर्ता हर स्तर पर सक्रिय रहे और उससे ही विजय श्री मिली है। उन्होने नवनिर्वाचित अध्यक्ष से हर ग्राम का विकास करने का आव्हान किया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़, राजेन्द्र जाट, देवीलाल गुर्जर, राकेश पाटीदार, आन्नदीलाल राठौड़ एवं सैलाना मंडल अध्यक्ष श्री श्याम धाकड़ सहित जिला पंचायत सदस्यगण उपस्थित रहे है। संचालन शबरी मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार ने किया। आभार अ.जा. मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बारीया ने माना।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!