• Mon. Sep 21st, 2026

श्रीमती लालाबाई अध्यक्ष निर्वाचित, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन सम्पन्न

BySurendra Jain

Jul 29, 2022

खबर पक्की, 29 जुलाई, रतलाम। जिला पंचायत रतलाम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन शुक्रवार को सम्पन्न हुए। कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी नरेन्द्र सूर्यवंशी ने मतदान, मतगणना पश्चात् लालाबाई शंभूलाल को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया। इसी प्रकार श्री केशूराम निनामा जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए।
जिला पंचायत परिसर में सम्पन्न निर्वाचन कार्रवाई के दौरान अध्यक्ष पद के लिए विधिमान्य मतों की कुल संख्या 13 रही। अविधिमान्य मतों की संख्या 3 थी। डाले गए मतों की कुल संख्या 16 थी। लालाबाई को 7 मत प्राप्त हुए, जबकि रुक्मणबाई रमेश मालवीय को 6 मत मिले। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद निर्वाचन के दौरान विधिमान्य मतों की संख्या 16 थी, डाले गए मतों की संख्या भी कुल 16 थी। श्री केशूराम निनामा को 9 मत प्राप्त हुए जबकि श्री सत्यनारायण पाटीदार को 7 मत मिले।
निर्वाचन के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एम.एल. आर्य, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे, अपर कलेक्टर अभिषेक गेहलोत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार, एसडीएम संजीव पाण्डे तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!