खबर पक्की, 27 जुलाई, रतलाम। जिले की समस्त शासकीय एवं निजी आईटीआई की बैठक 27 जुलाई को रतलाम आए राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड़ के उपाध्यक्ष नरेन्द्र बिरथरे द्वारा आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं निजी आईटीआई के प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपलब्ध मशीनरी, प्लेसमेंट, प्रवेश, परीक्षा, परीक्षा परिणाम, स्टाफ एवं मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई।
श्री बिरथरे ने आवश्यक सुधार के लिए निर्देश दिए। संस्थाओं में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया एवं संस्थाओं को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया। बैठक के दौरान आईटीआई प्राचार्य एवं प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी यू.पी. अहिरवार, समाजसेवी गोविन्द काकानी, अशोक पोरवाल, शासकीय एवं निजी संस्थाओं के संस्था प्रमुख उपस्थित थे।

