• Mon. Sep 21st, 2026

सांसद-विधायक निधि के अपूर्ण तथा अप्रारम्भ कार्यों पर कलेक्टर ने 20 अधिकारियों को नोटिस जारी किए

BySurendra Jain

Jul 27, 2022

खबर पक्की, 27 जुलाई, रतलाम। जिले में सांसद तथा विधायक निधि के कार्यों की अपूर्णता एवं अप्रारंभ स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा 20 अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। इनमें जनभागीदारी के कार्य भी सम्मिलित हैं।
जिला योजना अधिकारी बी.के. पाटीदार ने बताया कि सांसद, विधायक निधि एवं जनभागीदारी योजना के तहत जिले में स्वीकृत किए गए कार्यों में से अभी 53 कार्य ऐसे हैं जो प्रारंभ नहीं हुए हैं और 160 कार्य प्रगतिरत है जो अपनी पूर्णता की समय सीमा को पार कर गए हैं और अब तक प्रगतिरत हैं। जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं उनमें आयुक्त नगर निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन यंत्री, जनपद पंचायत रतलाम, सैलाना, जावरा, आलोट, पिपलोदा, बाजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी जावरा, नगर परिषद आलोट, बड़ौदा, नामली, ताल, धामनोद, पिपलोदा तथा सैलाना के अधिकारीगण, जिला शिक्षा अधिकारी तथा विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री सम्मिलित हैं।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!