• Mon. Sep 21st, 2026

कलेक्टर सूर्यवंशी ने सीएम राइस स्कूलों के संचालन की समीक्षा की

BySurendra Jain

Jul 27, 2022

खबर पक्की, 27 जुलाई, रतलाम। राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में सम्मिलित सीएम राइस स्कूलों के जिले में संचालन की समीक्षा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा बुधवार को एक बैठक में की गई। कलेक्टर ने स्टाफ उपलब्धता की विशेष रूप से समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी दीपक मांझी तथा जिले के खंड शिक्षा अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सीएम राइस स्कूलों में बच्चों के लिए वाहन उपलब्धता तथा स्टाफ की जानकारी प्राप्त की। बैठक में संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत नहीं करने पर जिला शिक्षा अधिकारी के प्रति कलेक्टर द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई, निर्देशित किया कि शुक्रवार तक जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर ने कहा कि सीएम राइस स्कूल, मुख्यमंत्रीजी के सर्वोच्च प्राथमिकता में सम्मिलित है और अपर मुख्य सचिव द्वारा स्वयं संभागवार समीक्षा की जा रही है, इसकी प्राथमिकता को गंभीरता से लेवे।
उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले में 8 सीएम राइस स्कूल संचालित होंगे। इनमें शिक्षा विभाग के छह स्कूल आलोट, जावरा, पिपलोदा, सैलाना, रतलाम शहर तथा बिरमावल में रहेंगे। इसके अलावा जनजाति कार्य विभाग के स्कूल सैलाना तथा बाजना में होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उनके छह स्कूल प्रारंभ हो गए हैं, शासन द्वारा प्रत्येक स्कूल भवन निर्माण हेतु 35 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!