• Tue. Sep 22nd, 2026

एप्रन नहीं पहनने की बात को लेकर हुए विवाद में छात्र ने स्टाफ डॉक्टर के साथ मारपीट की

BySurendra Jain

Jul 25, 2022

खबर पक्की :25 जुलाई रतलाम, आयुष ग्राम बंजली स्थित शिव शक्ति लाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज का विवादों से पीछा नहीं छूट रहा है। आज हुए मारपीट के झगड़े को लेकर नए तथ्य सामने आए हैं। बताया जाता है कि कॉलेज के स्टाफ डॉक्टर हितेश निर्मोही ने प्रशिक्षु डॉक्टर रोहित सोलंकी को एप्रन नहीं पहन कर आने पर फटकार लगाई थी। उनकी फटकार के तल्ख लहजे के कारण प्रशिक्षु डॉक्टर रोहित सोलंकी ने उनके प्रति अपने मन मे रार ठान ली थी। डॉक्टर हितेश निर्मोही ने बताया कि रोहित के दोस्त सत्यम राठौर का भी 24 तारीख की शाम को फोन आया था। और उसने कहा था कि आपने रोहित के साथ गलत बर्ताव किया है और वह रिपोर्ट लिखाने जा रहा है। इस पर डॉ हितेश ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है मेरे मन में उसके प्रति कोई गलत भावना नहीं है और अगर उसको बुरा लगा है तो मैं बात कर लेता हूं फिर उन्होंने उससे बात भी की थी। रोहित को धमकाने की शिकायत उनकी पत्नी वैष्णव बैरागी ने भी कॉलेज के प्राचार्य को कि थी। डॉक्टर हितेश ने बताया कि मेरे द्वारा बात कर लेना और खेद व्यक्त करने के बावजूद रोहित सोलंकी और उसके दोस्तों ने मुझे फोन करके बुलाया और मेरे साथ मारपीट की और सरिया उठा कर जान से मारने की धमकी दी। मैं दौड़कर कालेज प्रबंधक के पास पहुंचा और बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। कालेज प्रबंधक का कहना है कि छात्रों के अनुशासन हीनता करने पर थोड़ा सख्ती करना पड़ती है। इस मामले में भी सख्ती करने पर छात्र नाराज हो गया और मारपीट करने लगा इस कारण उसके अभिभावकों को बुलवाया है। मामूली विवाद का मामला है इससे ज्यादा कुछ नहीं।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!