• Tue. Sep 22nd, 2026

विधायक चैतन्य कश्यप का स्वास्थ्य स्थिर और सामान्य चिंता की कोई बात नहीं: मुकेश जैन

BySurendra Jain

Jul 25, 2022

खबर पक्की : 25 जुलाई रतलाम, आज शाम को रतलाम के लोकप्रिय विधायक और विकास पुरुष के नाम से मशहूर चैतन्य कश्यप को बेचैनी होने पर doctor सूबेदार के नर्सिंग होम में भर्ती किया गया। जहां पर माइनर कार्डियक अरेस्ट की शिकायत पाए जाने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया। उनके साथ ही इंदौर गए उनके अभिन्न मुकेश जैन से चर्चा होने पर उन्होंने बताया कि सब कुछ नॉर्मल है और चिंता की कोई बात नहीं है। वैसे तो विधायक चैतन्य कश्यप अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी सजग है पर वर्तमान नगर निकाय चुनाव में भाजपा को भाजपाइयों द्वारा ही निपटाने की कोशिश के कारण उनको बेइंतहा मेहनत करना पड़ी और तनाव झेलना पड़ा इतनी चुनाव में मेहनत उन्होंने पहले कभी नहीं की इसी चुनावी तनाव और थकान के कारण उन्हें यह माइनर कार्डियक अरेस्ट की प्रॉब्लम खड़ी हुई। उनके खराब तबीयत की खबरें ने शहर और जिले की जनता को चिंता में डाल दिया और सब उनके अच्छे स्वास्थ्य की दुआएं करने लगे खबर पक्की भी उनके अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!