• Tue. Sep 22nd, 2026

कभी हीरो बनने मुंबई भी गए थे महापौर प्रह्लाद पटेल।

BySurendra Jain

Jul 23, 2022

खबर पक्की: 23 जुलाई रतलाम, चुनाव के दरमियान और चुनाव के बाद नगर निगम रतलाम के महापौर चुने गए प्रह्लाद पटेल की डांसिंग और सिंगिंग प्रतिभा आपने देखी जिसमें कई वीडियो में वह अपनी गायकी का प्रदर्शन कर रहे है तो कई में जबरदस्त डांस कर रहे है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा की इनको एक्टिंग का भी कीड़ा रहा है और यह हीरो बनने के लिए मुंबई भी गए थे। इनकी प्राइमरी शिक्षा दीक्षा गंगासागर प्राथमिक स्कूल में हुई है और बाद में रविंद्र नाथ टैगोर स्कूल शास्त्री नगर में इन्होंने पढ़ाई की। इनके सहपाटी रहे दिनेश ने बताया कि सन 2000 के लगभग यह हीरो बनने के लिए मुंबई गए थे। लेकिन हीरो बनने के चक्कर में एक फाइटिंग सीन के दौरान इनको जबरदस्त चोट लगी थी जिसकी वजह से कई दिनों तक यह मुंबई अस्पताल में भर्ती रहे थे। उसके बाद इन्होंने एक्टर बनने का विचार त्याग दिया और फिर रतलाम आ गए। सन 2004 _5 में इन्होंने स्वतंत्र रूप से मंडी अध्यक्ष के लिए भी चुनाव लड़ा था और 2500 वोट प्राप्त किए थे लेकिन सफलता नहीं मिली थी। उस वक्त कांग्रेस के दिनेश शर्मा मंडी अध्यक्ष बने थे।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!