• Tue. Sep 22nd, 2026

कौन बनेगा निगम अध्यक्ष भगत भदोरिया मनीषा शर्मा या फिर दिलीप गांधी?

BySurendra Jain

Jul 22, 2022

खबर पक्की :22 जुलाई रतलाम, महापौर चुनाव और 30 पार्षदों को सफलता मिलने के बाद भाजपा के बोर्ड में अध्यक्ष कौन बनेगा? देखा जाए तो लगातार तीसरा चुनाव जीतने वाले भगत भदौरिया इस पद के स्वाभाविक दावेदार है। इसके साथ 5 साल एल्डरमेन रहे दिलीप गांधी भी दावेदार है। महिला पार्षद में मनीषा शर्मा भी दावेदार है। मनीषा शर्मा अपने वार्ड में 394 वोट से जीती पर अपने वार्ड से महापौर उम्मीदवार प्रह्लाद पटेल को 563 वोट की लीड दिलवाई। इसी प्रकार दिलीप गांधी अपने वार्ड में 251 वोट से जीते और महापौर उम्मीदवार प्रह्लाद पटेल को 201 वोट की लीड दिलवाई। वही भगत भदोरिया अपने वार्ड से 2438 वोट से जीते पर महापौर उम्मीदवार प्रह्लाद पटेल को अपनी जीत से लगभग आधे 1240 वोट की लीड ही दिला पाए और यही बात उनके अध्यक्ष बनने की राह में रोड़ा अटका सकती है।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!