खबर पक्की, 25 जुलाई, रतलाम। पिपलोदा की जय जवान जय किसान संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आयोजित पर्यावरण रैली को कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सोमवार कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने पर्यावरण हितैषी कार्य की सराहना की और रैली में शामिल व्यक्तियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डी.एफ.ओ. डी.एस. डोडवे, सीईओ जनपद आर.एस करजरे, कार्यपालन यंत्री पी.के. गोगादे, जिला योजना अधिकारी बालकृष्ण पाटीदार, विवेकसिंह राठौर, दिलीप पाटीदार, एजाज शेख आदि उपस्थित थे। रैली में शामिल व्यक्ति विभिन्न ग्रामों में भ्रमण करके वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जनजागृति का उद्देश्य लेकर निकले थे।

