• Wed. Sep 23rd, 2026

आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाने के विरोध में व्यापारियों ने कारोबार बंद कर मण्डी प्रांगण में नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया

BySurendra Jain

Jul 16, 2022

खबर पक्की, 16 जुलाई, रतलाम। दी ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेन्टस एसो. रतलाम, म.प्र. अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ सहित आदि पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाए जाने के विरोध में व्यापारियों ने व्यापार बंद कर महू रोड़ स्थित कृषि उपज अनाज मण्डी प्रांगण में नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया ।
व्यापारियों की मांग है कि गेहूं, आटा, दाल चावल आदि आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी नहीं लगने दे । जीएसटी काउंसिल को आपका निर्देशित वांछनीय है। व्यापारीगणों द्वारा दिं. 28-29 जून की 47 वीं जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में भारत सरकार को आवश्यक वस्तुओं पर पैकेजिंग एवं लेबलिंग के नाम पर लगाए जाने वाले कर (जीएसटी) की अनुशंसा को निरस्त करने की मांग की गई है ।
व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन भी जिला कलेक्टर को दिया था। उक्त ज्ञापन के माध्यम से कहा गया था कि उक्त मांग को लेकर व्यापारियों द्वारा मंडी बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जावेगा । इसी के तहत व्यापारियों द्वारा आज मंडी प्रांगण में विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में दी ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेन्टस एसो. अध्यक्ष सुरेन्द्र चत्तर, अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ जिलाध्यक्ष दिलीप मेहता,मण्डी व्यापारी प्रतिनिधि मनोज जैन, वर्धमान बरडिया, धर्मेन्द्र माहेश्वरी, भारत भूषण देवड़ा, हितेश मेहता, कैलाश व्होरा, मांगीलाल मोदी, मनीष चौपड़ा, अमित बरडिया, विकास दुपिया, संदीप राठौड़, भगवतीलाल राठौड़, अभय श्रीमाल, अर्पण कासंवा, विमल जैन, राजेश राठौड़, अभय श्रीमाल आदि व्यापारीगण उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!