• Wed. Sep 23rd, 2026

मोतीलाल जैन पुनः तीसरी बार बी एस एस के प्रदेश अध्यक्ष बने

BySurendra Jain

Jul 16, 2022

खबर पक्की, 16 जुलाई, रतलाम। Bss के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश राजपुरोहित नोरवा ने मोतीलाल जैन को नियुक्ति लेटर प्रदान करते हुए पूरे मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी।
संगठन के सभी पदाधिकारियों ने मोतीलाल जैन के एकबार पुनः प्रदेशाध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त किया।
जैन ने भगवा स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया ओर उन्हें आशवस्त करते हुए कहा कि वे संगठन को पूरे मध्यप्रदेश में मजबूत करने के लिए पूर्ण समर्पण भाव से काम करेंगे।
मोतीलाल जैन के लगातार 3 री बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं इष्ट मित्रो ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाईयां दी,एवं विश्वास दिलाया कि हम कंधे से कंधा मिलाकर पुर्ण सहयोगात्मक भावना से आपके साथ कार्य करेंगे।
पं.द्रुमिल उपाध्याय,बाबूलाल गुर्जर,सहारा इंडिया के मनोज राठौड़,वकील साहब हेमन्त चारोडिया,पटवारी लक्ष्मीनारायण पाटीदार,धीरज परमार,अर्जुन पंवार,दीपक राठौड़ मनोज लोढ़ा, अखिलेश जैन सहित अनेक ईष्ट मित्रो ने पुष्प मालाओं से स्वागत कर मोतीलाल जैन को बधाई दी।

You missed

error: Content is protected !!