खबर पक्की, 15 जुलाई, रतलाम। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा शुक्रवार को की गई। जिला मुख्यालय पर सारणीकरण का कार्य प्रात: 10.30 बजे से प्रारंभ हुआ।
निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अशोक भार्गव की मौजूदगी में सारणीकरण की प्रक्रिया हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सारणीकरण के उपरांत निर्वाचन की घोषणा की। तत्पश्चात निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए । इस दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े, अपर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम.एल. आर्य, जिला योजना अधिकारी श्री बी.के. पाटीदार संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
मतगणना पश्चात सीलिंग कार्य हेतु नियोजित कर्मियों का प्रशिक्षण 16 जुलाई को
नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत नगर निगम रतलाम की मतगणना, सारणीकरण पश्चात डीएमएम सीलिंग का कार्य आयोग के निर्देशानुसार किया जाएगा। इस कार्य के लिए कर्मचारियों को नियोजित किया गया है। नियोजित कर्मचारियों का प्रशिक्षण शासकीय कला विज्ञान महाविद्यालय रतलाम में 16 जुलाई को दोपहर 4 बजे होगा। प्रशिक्षण प्राध्यापक डॉ. सुरेश कटारिया, डॉ. लक्ष्मण परवाल, सहायक प्राध्यापक रियाज़ अहमद मंसूरी, एल.एस. चोमड़ द्वारा दिया जाएगा।

