खबर पक्की :15 जुलाई रतलाम, 13 जुलाई को निकाय चुनाव के लिए अंतिम दौर का मतदान हो चुका है और सब प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। आइए जानते हैं कुछ वीआईपी सीटों का गणित। भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल के अनुसार उनका और उनके पार्टी का और खुफिया विभाग का आकलन है कि वह 22 हजार से अधिक मतों से जीत रहे हैं। इसी प्रकार कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा तो कोई आकलन नहीं है लेकिन जनता का आकलन है कि मैं महापौर बन रहा हूं बाकी हरी इच्छा। इसी प्रकार पार्षदों की देखें तो वार्ड नंबर 40 जो की पूर्व कैबिनेट मंत्री हिम्मत कोठारी का वार्ड है यहां पर भाजपा के धर्मेंद्र व्यास पर कांग्रेस के अर्पित सुराणा भारी पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रह्लाद पटेल जहां पूर्व में पार्षद रह चुके है वहा वार्ड नंबर 7 अलकापुरी में कांग्रेस की वन्दना पुरोहित को आसान जीत मिलने की संभावना है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 30 में भाजपा के अशोक जोनवाल स्पष्ट जीत दर्ज करेंगे। भाजपा विधायक चैतन्य कश्यप के वार्ड नंबर 32 मैं भी कांटे का संघर्ष है। जब के वार्ड नंबर 39 में कांग्रेस की हेमलता व्यास भारी पड़ रही है। इससे प्रकार पूर्व महापौर सुनीता यार्दे के वार्ड नंबर 35 में भी। भाजपा प्रत्याशी को कांग्रेस की नीलोफर खान से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 48 में कांग्रेस के शांतिलाल वर्मा की जीत सुनिश्चित है। इसे प्रकाश वार्ड नंबर 36 में कांग्रेस की सुनीता जैन का पलड़ा भाजपा की स्मिता माहेश्वरी पर भारी पड़ रहा है। वही ब्राह्मणों का वास वार्ड नंबर 49 मैं सखवाल समाज के नारे एक वोट जात पर एक वोट हाथ पर को देखते हुए वहा पार्षद में भाजपा जीत सकती है लेकिन महापौर के लिए मयंक जाट को लीड मिल सकती है।

