• Sat. Nov 7th, 2026

स्वतंत्रता सप्ताह अन्तर्गत 11 से 1 7 अगस्त तक आयोजित होगा तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम, घर-घर लगेगा तिरंगा

BySurendra Jain

Jul 14, 2022

खबर पक्की, 14 जुलाई, रतलाम। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम अन्तर्गत रतलाम जिले में भी 11 से 17 अगस्त तक तिरंगा महोत्सव मनाए जाने हेतु कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे, निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया, सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या, सिविल सर्जन डा. आनंद चंदेलकर, पीओ डूडा अरुण पाठक, समाजसेवी गोविन्द काकानी, राकेश रांका, सुभाष जैन, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बताया कि तिरंगा महोत्सव के तहत रतलाम जिले में करीब 3 लाख घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही लोगों में राष्ट्रीयता, एकता तथा गौरवता की भावना के साथ घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा। इस महोत्सव का प्रभारी सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे को बनाया गया है। कलेक्टर ने कहा कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय गौरव के प्रति अपना सम्मान प्रकट करना है।
बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित संस्थाओं के पदाधिकारियों से कहा कि आप सभी अपनी-अपनी संस्थाओं के माध्यम से तिरंगा महोत्सव का प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक लोगों को घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें। श्री सूर्यवंशी ने कहा कि महाविद्यालय तथा शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के माध्यम से परिवार वालों, क्षेत्र के निवासियों को भी तिरंगा महोत्सव मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। आपने कहा कि सोश्यल मीडिया, निगम आदि के माध्यम से इस हेतु प्रचार-प्रसार किया जाएगा। झण्डे की संहिता के सम्बन्ध में पेम्पलेट, ध्वनि विस्तारक यंत्र आदि के माध्यम से समझाईश दी जाएगी। आपने कहा कि कोई भी व्यक्ति चाहे तो झण्डा भेंट भी कर सकता है। झण्डा 11 अगस्त से 17 अगस्त की अवधि में अपने घरों पर लगाया जा सकता है। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा अपने विचार रखे गए।

error: Content is protected !!