खबर पक्की, 14 जुलाई, रतलाम। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 15 जुलाई शुक्रवार को की जाएगी। जिला मुख्यालय पर सारणीकरण का कार्य प्रात: 10.30 बजे से प्रारंभ होगा।
विकासखंड स्तर पर मतों का सारणीकरण किया गया
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य पद की मतगणना का सारणीकरण किया गया। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का विकासखंड स्तरीय सारणीकरण भी किया गया। विकासखंड स्तर पर किए गए सारणीकरण के उपरांत पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणाम की घोषणा संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा की गई। निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ .अशोक भार्गव ने रतलाम मुख्यालय पर किए गए सारणीकरण कार्य का अवलोकन किया। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा इस अवसर पर निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
सैलाना में मतों के सारणीकरण कार्य का निर्वाचन प्रेक्षक ने निरीक्षण किया
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य पद की मतगणना का विकासखंड स्तरीय सारणीकरण का कार्य सैलाना विकासखंड मुख्यालय पर किया गया। निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अशोक भार्गव ने सैलाना में चल रहे सारणीकरण कार्य का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य पद की मतगणना का सारणीकरण कर निर्वाचन परिणाम की घोषणा की गई। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का विकास खंड स्तरीय सारणीकरण भी किया गया।

