• Tue. Sep 22nd, 2026

नगरीय निकाय निर्वाचन के प्रथम चरण में आलोट एवं ताल में होगा ६ जुलाई को मतदान, मतदान दल सामग्री प्राप्त कर मतदान केंद्र पर पहुंचे

BySurendra Jain

Jul 5, 2022

खबर पक्की, 5 जुलाई, रतलाम। नगरीय निकाय आम निर्वाचन – 2022 के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण के मतदान की प्रक्रिया 6 जुलाई को होगी। रतलाम जिले के नगर परिषद आलोट तथा नगर परिषद ताल में 6 जुलाई को प्रात: 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए समस्त मतदान केंद्रों पर तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। मतदान दलों को सम्बन्धित मुख्यालय से मतदान सामग्री मंगलवार को वितरित की गई। सामग्री प्राप्त कर मतदान दल निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचे तथा वहां की व्यवस्थाएं पूर्ण की।
नगर परिषद आलोट एवं नगर परिषद ताल में 15-15 वार्ड के लिए मतदान की प्रक्रिया हो रही है। नगर परिषद आलोट के लिए 25 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं । यहां मतदाताओं की कुल संख्या 18042 हैं। इनमें पुरुष मतदाता 9154 तथा महिला मतदाता 8888 हैं। नगर परिषद ताल में 15 वार्डों के मतदान के लिए 15 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं । यहां मतदाताओं की कुल संख्या 11784 हैं। इनमें पुरुष मतदाता 5930, महिला मतदाता 5851 तथा अन्य मतदाता तीन हैं।
प्रत्येक मतदान केंद्र पर नियोजित मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी तथा तीन मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मतदान हेतु मतदाता को आयोग द्वारा विहित 20 पहचान पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र साथ में लाना अनिवार्य होगा।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!