• Sat. Nov 7th, 2026

झमाझम बारिश में महापौर उम्मीदवार मयंक जाट पर लगी आशीर्वाद की झड़ी

BySurendra Jain

Jul 5, 2022

खबर पक्की, 5 जुलाई, रतलाम। कांग्रेस महापौर उम्मीदवार मयंक जाट ने मंगलवार को झमाझम बारिश के बीच जनसम्पर्क किया। ढोल धमाके और जयकारों के बीच युवाओं की टोलियों के साथ जब वे मतदाताओं से आशीर्वाद लेने पहुँचे तो उनका जनसेवा का जज्बा देख मतदाताओं ने भी आशिर्वाद की झड़ी लगा दी।
श्री जाट को वार्ड क्र. 41 और 43 में वार्ड प्रत्याशी बसंत पंड्या और सारिका शैतानमल कसेरा के साथ जनसम्पर्क किया। शहर के व्यवसायिक एवं रहवासी इलाकों में नागरिकों ने जबर्दस्त उत्साह और उमंग के साथ उन्हें आशीर्वाद देकर विजयी होने का आशीर्वाद दिया।
निकाय चुनाव में वार्डवार अपने जनसंपर्क अभियान आपका बेटा आपके द्वार के अंतर्गत महापौर उम्मीदवार मयंक जाट ने वार्ड क्र. 41 और 43 में वार्ड प्रत्याशी क्रमश: बसंत पंड्या और सारिका शैतानमल कसेरा के साथ जनसम्पर्क में हर घर पर पुष्पहार और मिठाई से स्वागत हुआ। बड़े बुजुर्गों ने अपने बेटे के साथ पार्षद प्रत्याशियों का मुंह मीठा करवाते हुए सिर पर आशीर्वाद रखा। माता और बहनों ने अपने भाई और मामा का स्वागत आँगन में रंगोली और मंगलगीतों के साथ किया।
इस दौरान उन्होंने बोहरा बाखल,घांस बाजार,माणक चोक,रंगरेज रोड, क्लॉथ मार्केट, नोलाईपुरा एवं चोमुखी पुल,चौड़ावास,रामगढ़, हनुमान रूंडी, कसारा बाजार क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। उनके साथ जनसम्पर्क में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, वरिष्ठ नेता विनोद मामा मिश्रा, प्रेमलता दवे, जेम्स चाको, शैलेन्द्र सिंह अठाना, राजकुमार जैन लाला, डॉ. मुस्तफा अली, ताहिर अली, अंकित सिसोदिया, संजय छाजेड़, चंद्रप्रकाश मेहता, परेश जैन, पीयूष बाफना, धर्मेंद्र मंडवारिया, लालू स्टीफन, सोनू व्यास, आनंदीलाल गांधी, अभय सुराणा, कपूर कोठारी, शीतल सेन, शैतानमल कसेरा, पुरुषोत्तम कसेरा सहित स्थानीय पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!