खबर पक्की, 6 जुलाई, रतलाम। विश्व के 120 देशों से पधारे कंटेस्टेंट हाल ही में साउथ कोरिया सियोल में आयोजित मिसेज यूनिवर्स 2021 ब्यूटी पेजेंट मे सम्मिलित हुए। दिव्या ने बताया कि वहां पर कई राउंड हुए जैसे कि सोशल एक्टिविटी फोरम राउंड स्विमसूट राउंड नेशनल कॉस्टयूम राउंड इवनिंग गाउन राउंड साथ ही सभी कंटेस्टेंट को साउथ कोरिया के विभिन्न कल्चर के बारे में जानने का मौका मिला प्रत्येक वर्ष यह प्रतियोगिता विभिन्न देशों में की जाती है यह एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि एक जीवन यात्रा है कोई किसी से आगे या पीछे नहीं हम सभी विद्यार्थी हैं और हम सभी शिक्षक हैं सीखना और सिखाना हम सभी का कर्तव्य है। दिव्या इससे पहले मिसेज इंडिया माय आईडेंटिटी 2018 की विजेता रही है मिसेज यूरेशिया 2019 की टाइटल होल्डर भी रह चुकी है।
दिव्या अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मां को देती है। वह एक भारतीय मॉडल सामाजिक कार्यकर्ता अभिनेता व गायिका है, उन्हें टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा मध्य प्रदेश की सबसे प्रभावशाली महिलाओं के रूप में सूचीबद्ध किया गया है व उनके एनजीओ द ग्रोइंग वर्ल्ड फाउंडेशन व द ग्रोइंग इंडिया फाउंडेशन के द्वारा महिलाओं व बच्चों के विकास के लिए कार्य कर रही हैं उन्होंने सोशल सर्विस में पीएचडी तथा एमबीए मार्केटिंग व एचआर एमए इंग्लिश एमए म्यूजिक में शिक्षा प्राप्त की है उन्हें भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह पूर्व उपराष्ट्रपति डॉक्टर हामिद अंसारी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नेशनल सर्विस स्कीम मे सेवा के लिए सम्मानित किया जा चुका है दिव्या रतलाम शहर नगर निगम में स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर हैं और कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक मुक्त शहर के लिए कई अभियान से जुड़ी है दिव्या एमपीपीएससी बैंक रेलवे और लिपिक परीक्षा जैसी कई प्रतियोगी पुस्तकों के सामान्य ज्ञान प्रश्नावली में भी सूचीबद्ध है कोविड-19 के समय में दिव्या ने कई ऑनलाइन सेमिनार आयोजित किए और लोगों को प्रेरित किया कोविड-19 से दिव्या ने अपने पिता को खो दीया लेकिन खुद को सांत्वना देकर मजबूत होकर फिर से अपनी यात्रा जारी रखी और कई लोगों को उनके जुनून का पालन करने के लिए प्रेरित किया अपनी ट्रेनिंग के द्वारा दिव्या ने अपने 2 साल के बेटे को एक्ट्रा ओडनरी मेमोरी कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बनाया यही नहीं दिव्या ने सिटी ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अभियान द्वारा अपने पुरे रतलाम शहर को सिटी ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर के रूप में 221 वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर को प्रेरित किया। बॉलीवुड प्रसिद्ध निर्देशक मुकेश छाबरा द्वारा लीवींग आर्ट प्रशिक्षण ले चुकी है, दिव्या का कहना है क्षितिज से परे एक बेहतर दुनिया है आशा एक शक्तिशाली शक्ति हो सकती है शायद इसमें कोई वास्तविक जादू नहीं है लेकिन जब आप जानते हैं कि आप सबसे अधिक क्या उम्मीद करते हैं और इसे अपने विचार में एक प्रकाश की तरह रखते हैं तो आप चीजों को लगभग एक जादू की तरह बना सकते हैं दिव्या कहती है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत देश का प्रतिनिधित्व कर उनका सपना पूरा हुआ।


