• Tue. Sep 22nd, 2026

पिपलौदा नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष उपमा पटेल भाजपा से निष्कासित

BySurendra Jain

Jul 5, 2022

खबर पक्की, 5 जुलाई, रतलाम। पिपलौदा नगर परिषद के वार्ड नं 6 से भाजपा के घोषित प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ रही पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं पूर्व महिला मोर्चा पदाधिकारी उपमा श्याम बिहारी पटेल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्यवाही भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी के निर्देशानुसार पिपलौदा नगर अध्यक्ष श्री मुकेश मोगरा की अनुशंसा पर की है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि पिपलौदा नगर परिषद के वार्ड नं 11 से पार्टी के घोषित प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे पूर्व मंडल महामंत्री श्याम बिहारी पटेल को पूर्व मे निष्कासित किया जा चुका था। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पिपलौदा के मतदाताओं भ्रमित नहीं होने एवं नगर परिषद के चुनाव में भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशियों के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान कर उन्हे विजय बनाने का आव्हान किया है।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!